Moshi AI Chatbot: वर्चुअल AI असिस्टेंट का इस्तेमाल अक्सर फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के लिए किया जाता है. जब 2022 में ChatGPT लॉन्च हुआ था तब लोगों को लगा था कि AI का युग आ गया है. AI चैटबॉट, इंसानों जैसी बातचीत कर सकता है. हालांकि, ChatGPT के लिए कोई वॉयस मोड नहीं था. अभी भी यह फीचर इस चैटबॉट में नहीं दिया गया है. अब इस फीचर को फ्रांसीसी AI कंपनी Kyutai ने अपने नए चैटबॉट Moshi में पेश कर दिया है.
Moshi आपकी आवाज में इमोशनल बारिकियों को समझता है और उसी आधार पर बातचीत करता है. यह क्षमता इसे सबसे अलग बनाती है. OpenAI, ChatGPT की वॉयस सर्विस को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. हालांकि, Moshi इस चैटबलॉट से इस मामले में आगे निकल चुका है. बता दें कि यह एआई वॉयस असिस्टेंट एक साथ दो ऑडियो स्ट्रीम को हैंडल कर सकता है, जिससे यह एक ही समय में सुन और जवाब दे सकता है.
Moshi से बात करने के लिए, आपको बस us.moshi.chat पर जाना होगा. एक बार जब आप वेबसाइट खोल लेंगे, तो आपको एक ब्लैक स्क्रीन दिखाई देगी जिस पर एक मैसेज लिखा होगा.
इस मैसेज में लिखा है और इसके ठीक नीचे एक बॉक्स होगा जिसमें आपको अपना ईमेल आईडी दर्ज करना होगा.
इसके बाद Join Queue पर क्लिक करना होगा. एक बार जब आप ऐसा करते हैं तो आपके सामने एक और स्क्रीन ओपन हो जाएगी.
इसके लेफ्ट साइड एक स्पीकर होगा जो आपके कुछ कहने पर ऑन हो जाएगा और राइट साइड एक बॉक्स होगा जिसमें Moshi लिखा होगा.
आप AI वॉयस असिस्टेंट से मैक्सिमम 5 मिनट तक बात कर सकते हैं. जब बात खत्म हो जाए तो नीचे एक ऑप्शन दिया होगा जिस पर क्लिक कर आप अपनी वीडियो या ऑडियो डाउनलोड कर सकते हैं.
अगर किसी दूसरे टॉपिक पर बात करने का मन करे तो Start Over पर क्लिक किया जा सकता है.