Discount on OnePlus 12: Amazon Great Freedom Day सेल जारी है और यह 11 अगस्त तक जारी रहेगी. इस दौरान कई फोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. अगर आपको वनप्लस के फोन्स पसंद हैं और आप अपने लिए एक अच्छा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको OnePlus 12 पसंद आ सकता है. इस फोन की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इस फोन पर क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
OnePlus 12 को इस साल की शुरुआत में भारत में 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. इस पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 59,999 रुपये है. SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. इसके बाद फोन की कीमत 53,999 रुपये हो जाएगी.
अगर आप EMI ऑप्शन चुनते हैं, तो SBI कार्ड से ही आपको 7000 रुपये की छूट मिल सकती है. बैंक कार्ड ऑफर और फ्लैट डिस्काउंट के साथ इस पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा जिसके बाद इसकी कीमत 52,999 रुपये हो जाएगी. इसके साथ 64,999 रुपये के फोन को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
इस फोन में प्रो-लेवल हैसलबाल्ड कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. फोन में दूसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है और तीसरा 48 मेगापिक्सल का है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस है. इसके साथ ही 2के एक्वा टच डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है. इसमें 5400mAh की बैटरी दी गई है जो 100W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है.