नई दिल्ली: अमेजन की इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग (EPL) सेल 2026 लाइव हो चुकी है. यह उन लोगों के लिए अच्छा समय है जो घर या ऑफिस में अपने इलेक्ट्रॉनिक्स को अपग्रेड करने का प्लान कर रहे हैं. 6 मार्च से शुरू हुई यह सेल 12 मार्च तक चलेगी. यहां से स्मार्टफोन और लैपटॉप से लेकर स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, ऑडियो गैजेट्स और कैमरों तक, हर चीज की कीमतों में कटौती की है.
फ्लैट डिस्काउंट के साथ एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड या ईएमआई के जरिए 65% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही 4,500 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है. वहीं, नो-कॉस्ट EMI ऑफर, एक्सचेंज डील्स और पावर प्ले ऑफर भी उपलब्ध हैं.
अगर आप अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपके पास मौका है. EPL सेल के दौरान कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स ये हैं:
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, एप्पल आईफोन 17e को 64,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. iQOO 15R को 40,999 रुपये में, वनप्लस नॉर्ड 5 को 32,499 रुपये में, सैमसंग गैलेक्सी M56 5G को 20,999 रुपये में और रेडमी A4 5G को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
सोनी ब्राविया 2M2 55 इंच 4K स्मार्ट LED गूगल टीवी को 47,740 रुपये में, शाओमी 75 इंच X प्रो सीरीज QLED टीवी को 65,999 रुपये में, सोनी WH-1000XM6 हेडफोन को 38,990 रुपये में और सैमसंग गैलेक्सी बड्स4 प्रो को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
ASUS Vivobook S16 AI PC को 76,490 रुपये में, HP Victus i5 14th Gen RTX 3050 को 72,990 रुपये में, Samsung 653L AI स्मार्ट रेफ्रिजरेटर को 58,990 रुपये में और Samsung 9Kg AI EcoBubble वॉशिंग मशीन को 28,365 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
अगर आप अपने घर के लिए कोई भी अप्लायंस या गैजेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे, जिससे आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी.