menu-icon
India Daily

Laptop Tips: कहीं आपका लैपटॉप वायरस की चपेट में तो नहीं आ गया, इन 5 तरीकों से करें पता

अगर आप अपने लैपटॉप को लेकर परेशान हैं कि कहीं उसमें वायरस है या नहीं, लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं तो इन 5 तरीकों से पता लगा सकते हैं. 

India Daily Live
Laptop Tips: कहीं आपका लैपटॉप वायरस की चपेट में तो नहीं आ गया, इन 5 तरीकों से करें पता

Laptop Tips: कंप्यूटर का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं. चाहें ऑफिस का काम हो यो फिर पर्सनल, कंप्यूटर हो या लैपटॉप काम आती ही है. अब लैपटॉप है तो एंटीवायरस तो होगा ही. बिना एंटीवायरस आपके लैपटॉप में वायरस आ सकता है. हालांकि, कई लोगों ने विंडोज डिफेंडर के बाद से एंटीवायरस इंस्टॉल करना छोड़ दिया है. आजकल सब कुछ स्मार्ट हो रहा है और इसी तरह से वायरस भी स्मार्ट होते जा रहे हैं. वो आपके कंप्यूटर में रहकर भी खुद को छिपाकर रखते हैं. इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है. 

हालांकि, कुछ तरीके हैं जिनके जरिए आप आसानी से पता कर सकते हैं कि कहीं आपके कंप्यूटर में वायरस तो नहीं है. यहां हम आपको कुछ 5 ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनके जरिए आप आसानी से कंप्यूटर में छिपे वायरस को पहचान सकते हैं. 

पहला तरीका: अगर लैपटॉप में कोई अकाउंट बार-बार साइन-आउट हो रहा है या फिर लैपटॉप क्रैश हो जा रहा है तो यह वायरस का संकेत हो सकता है. ऐसे में आपको किसी अच्छे एंटीवायरस को इंस्टॉल कर स्कैन करना चाहिए. 

दूसरा तरीका: अगर एंटीवायरस डालने के बाद भी वायरस का पता न चले तो अपने लैपटॉप में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर चेक करें. अगर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं हो रहा है तो यह भी एक संकेत है लैपटॉप में वायरस होने का. 

तीसरा तरीका: अगर आपका लैपटॉप फास्ट चलता है था और अचानक से स्लो हो जाए तो हो सकता है कि आपके लैपटॉप में वायरस हो. 

चौथा तरीका: अगर आपके लैपटॉप में कोई ऐसा मैसेज आ रहा है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है तो यह वायरस या फिर मैलवेयर हो सकता है. 

पांचवा तरीका: आपको यह ध्यान देना होगा कि कहीं आपके लैपटॉप में जो फाइल्स मौजूद हैं उनका साइज अचानक से तो नहीं बढ़ने लगा है. अगर ऐसा है तो यह वायरस हो सकता है जो फाइल्स को बदल रहा है.