menu-icon
India Daily

अब इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा कर सकेंगे ब्लर, 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' ट्रेंड के चलते नए फीचर किया गया पेश

इंस्टाग्राम ने Meta AI आधारित एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूज़र्स अपने पार्टनर का चेहरा ब्लर या पिक्सलेट कर सकते हैं. यह 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' ट्रेंड को बढ़ावा दे रहा है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
अब इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा कर सकेंगे ब्लर, 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' ट्रेंड के चलते नए फीचर किया गया पेश
Courtesy: @InternetH0F

इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में अपने नए रिश्ते को सीधे तौर पर ज़ाहिर न करके, उसकी हल्की सी झलक दिखाना एक कला बन चुका है. लोग अक्सर अपने पार्टनर का चेहरा छिपाकर केवल हाथ, बैक-प्रोफाइल या दो ड्रिंक्स की तस्वीरें पोस्ट करते हैं. इसे 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' कहा जाता है. अब इंस्टाग्राम ने इस कल्चर को नया मोड़ देते हुए एक खास फीचर पेश किया है.

मेटा AI से चेहरा ब्लर करने की सुविधा

इंस्टाग्राम का यह नया फीचर मेटा (Meta) की AI तकनीकों पर आधारित है. इसकी मदद से यूज़र्स अपने पार्टनर के चेहरे को पिक्सलेट या ब्लर (धुंधला) कर सकते हैं. यानी अब यूज़र्स अपने रिश्ते का हिंट भी दे सकते हैं और पार्टनर की पहचान भी पूरी तरह गुप्त रख सकते हैं. युवा वर्ग में बिना चेहरा दिखाए रिलेशनशिप अपडेट करने का क्रेज़ तेजी से बढ़ा है.

यूथ के बीच क्यों लोकप्रिय है यह ट्रेंड?

डेटा के मुताबिक, 18 से 34 साल के लगभग 26% युवा अपने नए पार्टनर को तुरंत दुनिया के सामने लाने (हार्ड लॉन्च) के बजाय 'सॉफ्ट लॉन्च' करना पसंद करते हैं. केवल 8% लोग ही रिश्ते की शुरुआत में खुलकर फोटो पोस्ट करते हैं. लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर सीधे चेहरा दिखाने या टैग करने से एक अनचाहा दबाव बनता है, जबकि रहस्य बनाए रखना ज्यादा ट्रेंडी और सुरक्षित महसूस होता है.

डेटिंग एक्सपर्ट्स की राय और आपत्ति

डेटिंग और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती दौर में रिश्ते को निजी रखना एक समझदारी भरा कदम है. हालांकि, इंस्टाग्राम के इस नए 'पिक्सलेट' फीचर पर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि किसी व्यक्ति के पूरे चेहरे को एआई से धुंधला करने के बजाय, तस्वीर पोस्ट करने के लिए सही समय का इंतजार करना या फोटो को सही तरीके से क्रॉप करना बेहतर विकल्प है.