menu-icon
India Daily

लोहाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा, CRPF जवान और ड्राइवर की मौत, पत्नी-बच्चे घायल

CRPF जवान बलदेव कुमार अपनी पत्नी नीतू देवी और बच्चों के साथ गांव कनालीछीना लौट रहे थे. कार मरोड़ाखान से करीब दो किलोमीटर आगे बंतोली के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे क्रश बैरियर के बीच छह मीटर के गैप से होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी.

antima
Edited By: Antima Pal
लोहाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा, CRPF जवान और ड्राइवर की मौत, पत्नी-बच्चे घायल
Courtesy: X

लोहाघाट: उत्तराखंड के लोहाघाट क्षेत्र में शुक्रवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया. टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे (NH-9) पर बाराकोट के पास बंतोली गांव के नजदीक एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में CRPF के जवान बलदेव कुमार और कार चालक राजेंद्र कुमार की मौत हो गई. जवान की पत्नी और दोनों छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना दोपहर करीब 12:45 बजे हुई. 

लोहाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा

CRPF जवान बलदेव कुमार अपनी पत्नी नीतू देवी और बच्चों के साथ गांव कनालीछीना लौट रहे थे. कार मरोड़ाखान से करीब दो किलोमीटर आगे बंतोली के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे क्रश बैरियर के बीच छह मीटर के गैप से होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी.

CRPF जवान और ड्राइवर की मौत

कार खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई. जवान बलदेव कुमार कार के अंदर फंस गए और जिंदा जल गए. उनकी पत्नी और बच्चे कार से बाहर छिटक गए, जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से घायलों को खाई से निकाला. 

मरने वाले कौन थे?

बलदेव कुमार (34 वर्ष) CRPF में तैनात थे और काठगोदाम में ड्यूटी कर रहे थे. वे पत्नी नीतू (31 वर्ष), बेटी अक्षिता (8 वर्ष) और बेटे आरव (5 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहे थे. दूसरी ओर ड्राइवर राजेंद्र कुमार (48 वर्ष) भी उसी इलाके के रहने वाले थे. राजेंद्र कार से बाहर छिटक गए थे, लेकिन उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई. तीनों घायलों को तुरंत लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.