menu-icon
India Daily

कांवड़ यात्रा के चलते आज से बदले रूट, यात्रियों को लिए हुई नई व्यवस्था, जानें पूरी डिटेल

पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग रूट बनाए गए हैं. दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरियाणा की ओर से आने वाले कांवड़िए हरकी पैड़ी से रोडीबेलवाला रैंप, केशव आश्रम तिराहा, ओम पुल, रेगुलेटर पुल, सिंहद्वार होते हुए आगे बढ़ेंगे.

antima
Edited By: Antima Pal
कांवड़ यात्रा के चलते आज से बदले रूट, यात्रियों को लिए हुई नई व्यवस्था, जानें पूरी डिटेल
Courtesy: Pinterest

Kanwar yatra 2026: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज 29 जुलाई से 11 अगस्त तक यातायात को सुचारू रखने के लिए नया रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है. पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ियों, बसों और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए हैं ताकि भीड़ में कोई परेशानी न हो. चारधाम यात्रा के वाहनों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है.

कांवड़ वाहनों के नए रूट

सहारनपुर की ओर से आने वाले कांवड़ वाहन मंडावर, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर और एसएम तिराहा होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग पहुंचेंगे. अगर भीड़ ज्यादा हुई तो दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को रामपुर तिराहा, कोलकी टोल प्लाजा, बड़कलां होते हुए बैरागी कैंप भेजा जाएगा. यमुनानगर और सहारनपुर वाले वाहन भी इसी रूट से पार्किंग पहुंचेंगे.

मुरादाबाद, बिजनौर और नजीबाबाद की तरफ से आने वाले कांवड़ियों को चिड़ियापुर, गैंडीखाता और 4.2 डायवर्जन से गौरीशंकर तथा नीलधारा पार्किंग में भेजा जाएगा.

देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली तिराहा, सप्तऋषि तिराहा और दूधाधारी फ्लाईओवर से चमगादड़ टापू और लालजीवाला पार्किंग जाएंगे. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों को प्रतिबंधित रखा गया है.

पैदल कांवड़ियों के लिए रास्ते

पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अलग रूट बनाए गए हैं. दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरियाणा की ओर से आने वाले कांवड़िए हरकी पैड़ी से रोडीबेलवाला रैंप, केशव आश्रम तिराहा, ओम पुल, रेगुलेटर पुल, सिंहद्वार होते हुए आगे बढ़ेंगे.

मुरादाबाद-नजीबाबाद जाने वाले पैदल यात्रियों को हरकी पैड़ी, सीसीआर चौक, दीनदयाल पार्किंग अंडरपास, चंडी चौक और नहर पटरी से भेजा जाएगा. देहरादून-ऋषिकेश जाने वालों को भीमगोड़ा, खड़खड़ी और सूखी नदी बैरियर से एनएच-34 की ओर मोड़ा जाएगा.

बसों और भारी वाहनों की व्यवस्था

रोडवेज और प्राइवेट बसों के लिए अलग पार्किंग तय की गई है. देहरादून-ऋषिकेश बसें मोतीचूर पार्किंग में खड़ी होंगी. दिल्ली, पंजाब और हरियाणा वाली बसें ऋषिकुल मैदान पार्किंग जाएंगी. नजीबाबाद रूट की बसों को नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में रोका जाएगा.

भारी वाहनों पर मुजफ्फरनगर में आज से रोक लगाई गई है. चारधाम यात्रा के वाहनों को भी अलग रूट और पार्किंग दी जाएगी ताकि कांवड़ यात्रा और चारधाम यात्रा दोनों सुचारू रूप से चल सकें.