menu-icon
India Daily

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली बुकिंग फिर शुरू, जानें समय और रूट

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा बुकिंग 22 सितंबर से फिर शुरू हो रही है. श्रद्धालु अक्टूबर महीने की यात्रा के लिए IRCTC के अधिकृत पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली बुकिंग फिर शुरू, जानें समय और रूट
Courtesy: @flywithheritage

चारधाम यात्रा के अंतिम चरण के लिए केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली बुकिंग सेवा 22 सितंबर से पुनः शुरू की जा रही है. इस चरण में केदारनाथ के लिए 1 से 15 अक्टूबर और हेमकुंड साहिब के लिए 1 से 10 अक्टूबर 2026 तक की यात्रा के टिकट उपलब्ध होंगे.

समय और बुकिंग प्रक्रिया

यूकाडा (UCADA) के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग दोपहर 3 बजे और हेमकुंड साहिब के लिए शाम 5 बजे खुलेगी. टिकट केवल IRCTC के अधिकृत हेली बुकिंग पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे. श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

मानसून ब्रेक के बाद सेवा का विस्तार

मानसून के चलते 25 जून से स्थगित हेली सेवाओं को सितंबर में चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया गया था. 15 सितंबर से दूसरा चरण शुरू होने के बाद अब अक्टूबर की यात्रा के लिए अंतिम स्लॉट खोले जा रहे हैं. अक्टूबर में मौसम बदलने के कारण कम समय में यात्रा पूरी करने हेतु हेली सेवा एक प्रमुख विकल्प है.

चार्टर हेली सेवा का विकल्प

देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से चारधाम के लिए चार्टर हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, जौलीग्रांट से संचालित होने वाली एमआई हेलिकॉप्टर (MI Helicopter) सेवा इंजन में तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल स्थगित है, जिसे मरम्मत के बाद पुनः शुरू किया जाएगा.