menu-icon
India Daily

पहली बार महिला कैडेट्स का इतिहास, IMA पासिंग आउट परेड में देश को मिलेंगे 481 नए जांबाज अफसर

इस परेड में पहली बार महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी. अगस्त 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में महिला कैडेट्स के पहले बैच को प्रवेश मिला था. अब वे IMA में प्रशिक्षण पूरा कर पुरुष कैडेटों के साथ कदम मिलाकर परेड करेंगी. यह भारतीय सेना के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा. 

antima
Edited By: Antima Pal
पहली बार महिला कैडेट्स का इतिहास, IMA पासिंग आउट परेड में देश को मिलेंगे 481 नए जांबाज अफसर
Courtesy: Pinterest

IMA Passing Out Parade: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार 13 जून को भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित होगी. इस समारोह में 481 युवा अधिकारी भारतीय सेना में शामिल होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी लेंगी. इस बार IMA की पासिंग आउट परेड बेहद खास होने वाली है. कुल 515 कैडेट परेड में भाग लेंगे. इनमें 481 भारतीय कैडेट सेना के नए अधिकारी बनेंगे, जबकि बाकी विदेशी कैडेट अपने-अपने देश लौटेंगे.

पहली बार महिला कैडेट्स का इतिहास

इस परेड में पहली बार महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी. अगस्त 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में महिला कैडेट्स के पहले बैच को प्रवेश मिला था. अब वे IMA में प्रशिक्षण पूरा कर पुरुष कैडेटों के साथ कदम मिलाकर परेड करेंगी. यह भारतीय सेना के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा. 

कैडेट्स ने यहां साल भर का कठिन प्रशिक्षण लिया है. शारीरिक कसरत, मानसिक चुनौतियां, अनुशासन और युद्ध कौशल की ट्रेनिंग के बाद अब वे देश की सेवा के लिए तैयार हैं. पास आउट होने के बाद ये नए अधिकारी सेना की विभिन्न यूनिट्स में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. 

16 मित्र देशों के 34 कैडेट भी शामिलइस बार 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी पास आउट होंगे. ये युवा अफसर अपने देशों में वापस जाकर वहां की सेना की सेवा करेंगे. IMA में विदेशी कैडेटों का प्रशिक्षण भारत और इन देशों के बीच मजबूत सैन्य संबंधों का प्रतीक है. 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए IMA परिसर और देहरादून शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. अकादमी के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना संभाल रही है, जबकि बाहरी इलाकों में दून पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. ट्रैफिक पुलिस ने भी अलग-अलग मार्गों पर डायवर्जन प्लान जारी किया है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो. ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

देश की सेवा का नया अध्याय

IMA पासिंग आउट परेड भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है. हर साल यहां से निकलने वाले युवा अधिकारी देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं. राष्ट्रपति के हाथों सलामी लेना इन कैडेट्स के लिए जीवन भर याद रहने वाला पल होगा. देहरादून के लोग और पूरे देश के नागरिक इस समारोह को गर्व के साथ देख रहे हैं. यह कार्यक्रम न सिर्फ नए अधिकारियों का स्वागत है, बल्कि देश की युवा पीढ़ी की देशभक्ति का भी प्रतीक है.