menu-icon
India Daily

चमोली दुर्घटना: देवाल में अनियंत्रित बोलेरो कैल नदी में गिरी, 4 की मौत, 3 घायल

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार बोलेरो टैक्सी चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा. तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी सीधे उफनाती कैल नदी में जा गिरी. हादसे के समय नदी में तेज पानी बह रहा था, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किल हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचे. 

antima
Edited By: Antima Pal
चमोली दुर्घटना: देवाल में अनियंत्रित बोलेरो कैल नदी में गिरी, 4 की मौत, 3 घायल
Courtesy: x

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. देवाल विकासखंड के कुंनार-गेस मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी कैल नदी में गिर गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वाहन में कुल 7 लोग सवार थे.

देवाल में अनियंत्रित बोलेरो कैल नदी में गिरी

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार बोलेरो टैक्सी चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा. तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी सीधे उफनाती कैल नदी में जा गिरी. हादसे के समय नदी में तेज पानी बह रहा था, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किल हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचे. 

4 की मौत, 3 घायल

उन्होंने चीख-पुकार सुनकर नदी किनारे दौड़ लगाई और पुलिस-प्रशासन को तुरंत सूचित किया. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम की संयुक्त कोशिश से 3 घायलों को नदी से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं कैल नदी से चार शव भी निकाल लिए गए.

मृतकों की पहचान जारी

मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है, लेकिन वे आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने या सड़क की खराब स्थिति के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है. पुलिस ने बोलेरो को नदी से निकालने का काम भी शुरू कर दिया है. 

एक दिन पहले मसूरी में भी बड़ा हादसा

बता दें कि बुधवार को मसूरी में भी एक भयानक दुर्घटना हुई थी. वहां एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी. दो महिलाओं समेत सभी मृतक हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे. उस हादसे में कार के ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है.