menu-icon
India Daily

उत्तराखंड को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे, जन-कल्याण योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से जुडे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

KanhaiyaaZee
उत्तराखंड को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी
Courtesy: X/@ANINewsUP

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और जन-कल्याण से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में उत्तराखंड में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में सडक, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी. साथ ही आगामी योजनाओं और केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.

जन-कल्याण और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

केंद्र और राज्य के समन्वय पर चर्चा

बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने उत्तराखंड के समग्र विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया.

विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनहित से जुडी योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचेगा.