उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का औपचारिक शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए रेडियो स्टेशन के शुरू होने से राज्य में स्थानीय सूचनाओं, जनसरोकारों और सामाजिक विषयों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का नया माध्यम उपलब्ध होगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद और जनजागरूकता का सबसे विश्वसनीय माध्यम है. इसके जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक अभियानों और जरूरी सूचनाओं को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह मंच शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करेगा.
देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 3, 2026
रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/dRKf5M5CsB
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और लोगों को शासन-प्रशासन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. साथ ही, यह उत्तराखंड की संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को भी नई पहचान दिलाने में सहायक साबित होगा.