menu-icon
India Daily

हिंदी दिवस समारोह: सीएम धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित, भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया बल

हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया उन्होंने हिंदी को ज्ञान-तकनीक से जोड़ने और उत्तराखंड की बोलियों के संरक्षण का आह्वान किया

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
हिंदी दिवस समारोह: सीएम धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित, भाषा और संस्कृति के संरक्षण पर दिया बल
Courtesy: @pushkardhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है.

ज्ञान और तकनीक से जुड़ती हिंदी

सीएम धामी ने मातृभाषा पर गर्व करने का संदेश देते हुए कहा कि हिंदी को ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ना आवश्यक है. इससे भाषा समय के साथ मजबूत होगी और वैश्विक मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी.

क्षेत्रीय बोलियों और साहित्य का संरक्षण

राज्य सरकार हिंदी के साथ-साथ उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोलियों, लोकभाषाओं और साहित्यिक परंपराओं के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. प्रदेश के साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने और सम्मान देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.