menu-icon
India Daily

अक्टूबर में आयोजित होगा धामी सरकार के कार्यकाल का अंतिम मानसून सत्र, अनुपूरक बजट होगा पेश

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले आयोजित हो सकता है. यह धामी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सत्र होगा, जिसमें अनुपूरक बजट और प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
अक्टूबर में आयोजित होगा धामी सरकार के कार्यकाल का अंतिम मानसून सत्र, अनुपूरक बजट होगा पेश
Courtesy: @pushkardhami

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 अक्टूबर से पहले शुरू होने की संभावना है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह अंतिम मानसून सत्र होगा, जिसके चलते इसमें महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों और विधेयकों पर गहन चर्चा हो सकती है.

स्थान और तारीख पर फैसला जल्द

सत्र की सटीक तारीखों और स्थान का चयन जल्द ही सर्वसम्मति से किया जाएगा. राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सत्र आयोजित होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि पिछले वर्ष भी मानसून सत्र वहीं हुआ था. हालांकि, अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है.

पेश होगा अनुपूरक बजट

मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है. इसके लिए वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों से 18 सितंबर तक बजट प्रस्ताव मांगे हैं, जिसके आधार पर अंतिम खाका तैयार किया जाएगा.