menu-icon
India Daily

सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर गंगोत्री धाम में विशेष पूजा, मां गंगा से की गई सुख-समृद्धि की कामना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई. मंदिर समिति ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर गंगोत्री धाम में विशेष पूजा, मां गंगा से की गई सुख-समृद्धि की कामना
Courtesy: @ians_india

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को पवित्र गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर में मां गंगा की विधिवत आरती उतारी गई और मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई.

मंदिर समिति ने दी शुभकामनाएं

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निष्ठा के साथ राज्य की सेवा में जुटे हैं और उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.

राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना

सुरेश सेमवाल ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रदेश का मार्गदर्शन करते रहेंगे. उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि उत्तराखंड के चौतरफा विकास का मार्ग प्रशस्त हो और राज्य समृद्धि की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे.