menu-icon
India Daily

सीएम धामी ने हल्दीघेरा में किया आधुनिक गौशाला का लोकार्पण, 7 करोड़ की लागत से बनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा में 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी आधुनिक गौशाला का लोकार्पण कर बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित आश्रय की सौगात दी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
सीएम धामी ने हल्दीघेरा में किया आधुनिक गौशाला का लोकार्पण, 7 करोड़ की लागत से बनी
Courtesy: @pushkardhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा में सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक गौशाला का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा आज पूरी हो गई है.

किसानों और आम जनता को मिलेगी राहत

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौशाला निराश्रित और बेसहारा गोवंशों को सम्मानजनक आश्रय देने के संकल्प का प्रतीक है. खुले में घूमते पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से अब किसानों तथा स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. गौशाला में पशुओं के भोजन, सुरक्षा और देखभाल का पूरा प्रबंध किया गया है.

गौसेवा संस्कृति और धर्म का अभिन्न अंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और शास्त्रों में उन्हें सर्वदेवमयी माना गया है. गौसेवा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और गौसंवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.

सामूहिक प्रयास से साकार हुआ सपना

सीएम धामी ने परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.