ताजमहल के पास स्थित लग्जरी होटल द ओबेरॉय अमरविलास से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि चार युवक डिनर करने के लिए होटल पहुंचे. उन्होंने जमकर रोटियां तोड़ी, एक से एक महंगा आइटम ऑर्डर किया और जब उनका 41 हजार रुपए का बिल बना तो चारों वहां से चंपत हो गए.
जानकारी के मुताबिक, चारों ने शाही अंदाज में होटल में खाना खाया और जब बिल चुकाने की बारी आई तो तीन युवक पहले से ही होटल से बाहर निकल गए और चौता युवक होटल स्टाफ को बातों में उलझाता रहा और भरोसा दिलाया कि पेमेंट हो जाएगा. इस बीच मौका मिलते ही वह भी कार लेकर फरार हो गया.
जब होटल प्रबंधन को अपने साथ हुए धोखे की बात पता चली तो उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और कार की जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की तलाश शुरू हो गई है.