UP News: यूपी में योगी सरकार द्वारा अपराधियों व माफियाओं के घरों पर बुलडोजर एक्शन को लेकर पक्ष-विपक्ष में रार तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने जैसे ही बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाये योगी बाबा ने अपने तेवर दिखा दिए.
गोरखपुर की तरफ रवाना किए जाएंगे बुलडोजर
दरअसल, मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि अगर उनकी सरकार 2027 में सत्ता में आती है तो प्रदेश के सभी बुलडोजर का रुख योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर की ओर किया जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा, '2027 में सत्ता में आते ही सबसे पहले प्रदेश के सभी बुलडोजर गोरखपुर की तरफ रवाना किए जाएंगे.'
सीएम योगी ने किया पलटवार
अखिलेश यादव के बयान पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ पलटवार किया बल्कि उन पर एक तंज भी कसा. सीएम योगी ने कहा, 'बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत, बुद्धि और, संकल्प चाहिए जिनकी अखिलेश यादव में कमी हैं.'
हर किसी का हाथ बुलडोजर पर फिट नहीं बैठता
एक कार्यक्रम में नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, 'हर किसी का हाथ बुलडोजर पर फिट नहीं बैठता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों की जरूरत होती है. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और संकल्प है वही इसे चला सकता है. दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाले बुलडोजर के सामने टिक नहीं पाएंगे.'
मैंने कहा था, 'माफिया अगर सिर उठाने का दुस्साहस करेगा, तो उसको मिट्टी में मिलाने का काम भी सरकार करेगी... pic.twitter.com/eneM4Mb7yo
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2024
टीपू अब सुल्तान बनने की कोशिश कर रहा है
सीएम योगी ने अखिलेश यादव को उनके उप नाम टीपू से संबोधित करते हुए भी उन पर जोरदार तंज कसा. उन्होंने कहा की टीपू अब सुल्तान बनने की कोशिश कर रहा है.
2017 के पहले 'ये' लोग कितनी तबाही मचाए हुए थे, किसी से छिपा नहीं है... pic.twitter.com/InztdDIDGR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2024
बुलडोजर जैसी क्षमता, और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर चला सकता है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2024
दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे... pic.twitter.com/ZLNo022kEr
वसूली करते थे चाचा-भतीजे
सीएम योगी ने सपा सरकार के पिछले रिकॉर्ड का हवाला देते हुए भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 में बीजेपी के आने से पहले यूपी में अपराध का बोलबाला था. कानून-व्यवस्था का मखौल बनाया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल वसूली करते थे. सीएम ने कहा,'चाचा-भतीजे के बीच पैसे की वसूली को लेकर होड़ हुआ करती थी, दोनों के इलाके बंटे हुए थे.'
पहले तो 'चाचा-भतीजे' एरिया बांटकर वसूली करते थे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 4, 2024
बाद में चाचा को धक्का देकर बाहर कर दिया जाता था... pic.twitter.com/py1ioTNaLe
सीएम ने कहा, 'मैं देख रहा हूं कि इस समय विभिन्न जिलों में कुछ आदमखोर भेड़िये उत्पात मचा रहे हैं, 2017 से पहले राज्य में कमोबेश यही स्थिति थी.'