menu-icon
India Daily
share--v1

Priyanka Gandhi: भाई राहुल की 'न्याय यात्रा' में क्यों नहीं पहुंची प्रियंका गांधी, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थी. अब खबर आ रही है कि प्रियंका यात्रा में शामिल नहीं होंगी.

auth-image
India Daily Live
priyanka gandhi

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थी. अब खबर आ रही है कि प्रियंका यात्रा में शामिल नहीं होंगी. तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. 

 

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैं भारत जोड़ों यात्रा में जुड़ने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी. हालांकि बीमारी के कारण आज मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होऊंगी. तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.’’

प्रियंका गांधी को शुक्रवार को  उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हुईं. कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16-21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली-अमेठी में निकाली जाएगी. 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं. इसके बाद 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी. मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है.