menu-icon
India Daily

सपा सांसदों में टूट का नेतृत्व कौन करेगा? ओपी राजभर ने किया बड़ा खुलासा

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूरा सैफई खानदान उन्हें गाली देने और सफाई देने में लगा हुआ है. राजभर का सुझाव है कि अखिलेश यादव को अब ट्विटर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया की ‘नेतागिरी’ छोड़कर ‘सांसद बचाओ अभियान’ शुरू करना चाहिए.

antima
Edited By: Antima Pal
सपा सांसदों में टूट का नेतृत्व कौन करेगा? ओपी राजभर ने किया बड़ा खुलासा
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. एनडीए सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़े टूट की भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया है कि सपा के असंतुष्ट सांसदों का नेतृत्व 'बागी भूमि' कहे जाने वाले जिले का एक नेता करेगा.

सपा सांसदों में टूट का नेतृत्व कौन करेगा?

राजभर ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लोग उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि सपा में टूट होगी या नहीं. इसके जवाब में राजभर ने स्पष्ट किया कि सपा के बागी सांसदों का समूह जल्द सक्रिय होगा और इसका नेतृत्व बलिया का एक ‘लाल’ करेगा.

ओपी राजभर ने किया बड़ा खुलासा

उन्होंने हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सपा कार्यालय में ब्राह्मणों के साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार हुआ. राजभर ने लिखा- 'कल जिस तरह से सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को अपमानित किया गया, उससे बागी बलिया का लाल बहुत आहत हुआ है. योजना पहले से थी, लेकिन इस घटना ने आग में घी डाल दिया. टूट होकर रहेगी.'

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूरा सैफई खानदान उन्हें गाली देने और सफाई देने में लगा हुआ है. राजभर का सुझाव है कि अखिलेश यादव को अब ट्विटर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया की ‘नेतागिरी’ छोड़कर ‘सांसद बचाओ अभियान’ शुरू करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि असंतुष्ट और निराश सांसदों के घर जाकर माफी मांगनी चाहिए. 

सपा में बढ़ रहा असंतोष

राजभर का यह बयान सपा के अंदरूनी कलह को लेकर चर्चाओं को नई दिशा दे रहा है. सूत्रों के अनुसार पार्टी के कुछ सांसदों और नेताओं में लंबे समय से असंतोष चल रहा है. टिकट वितरण, संगठनात्मक फैसलों और स्थानीय मुद्दों को लेकर कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं. ऐसे में ओपी राजभर का दावा सपा के लिए चिंता का विषय बन गया है.