menu-icon
India Daily

यूपी के बहराइच में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की लड़ाई में चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या; दो अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक ही परिवार के लोगों ने एक दूसरे की जान ले ली. दो भाईयों के बीच शुरू हुआ मामूल विवाद इतना बढ़ गया कि चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं. चलिए इस मामले को समझने के लिए पूरी कहानी को समझते हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
यूपी के बहराइच में खूनी संघर्ष, दो भाइयों की लड़ाई में चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या; दो अस्पताल में भर्ती
Courtesy: X (@ANI)

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दो भाईयों के बीच छोटे से बात से शुरू हुआ विवाद एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल गांव में आधी रात घर से निकल रही खून की धारा ने लोगों को दंग कर दिया.

जानकारी के मुताबिक कुल्हाड़ी से किए गए हमलों में चार की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर हैं. अब इस परिवार में केवल एक छोटा बच्चा बचा है, जिसे पुलिस ने अपने पास रख लिया है.

विवाद में चार लोगों की गई मौत

यह पूरी घटना रात लगभग 12:30 बजे की है. गांव लगभग आधी नींद में था, तभी एक घर से चिल्लाने की आवाजें आने लगी, जब तक गांव वाले वहां पहुंच कर उस लड़ाई को रोक पाते तब तक चार लाशें बिछ चुकी थी. इस घटना में 82 वर्षीय दादी शिताला, 60 वर्षीय मां संजू देवी, 20 वर्षीय बहन पार्वती और 62 वर्षीय पिता बडलूराम की मौत हो गई. वहीं दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद था, जिसमें पिता ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी. बेचे गए जमीन के पैसे और गहनों को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, लेकिन फिर देखते ही देखते यह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. पुलिस ने बताया कि बेटे ने पहले आवेश में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से हमले शुरू हो गए.

इस विवाद में चार लोगों की जान चली गई और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को फॉरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया है. बहराइच जिले के लोग अभी इस सदमे से नहीं निकल पा रहे हैं. गांव में एक ओर होली की तैयारी चल रही थी, इसी बीच परिवार के अंदर शुरू हुई छोटी सी विवाद ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया  है. इस मामले में अब केवल एक छोटा सा मासूम बच्चा बचा है. जो शायद इस पूरे विवाद को समझ भी नहीं पा रहा है. पुलिस बच्चे को भी अपने साथ ले गई है.