नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 अपने विजेता से महज कुछ कदम ही दूर है. कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट का मैच खेला गया जिसमें भारत ने कैरेबियाई टीम को रौंदते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत की इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस तेज हो गई है.
भारत के जीतते ही पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट से पहले मोहम्मद आमिर ने भारत को लेकर कुछ ऐसी भविष्यवाणी की थी जिसके बाद अब उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा. आमिर ने कहा था कि भारत शीर्ष चार में क्वालिफाई नहीं कर पाएगी.
दरअसल टी20 विश्व कप शुरु होने से पहले ही आमिर ने दावा किया था कि पाकिस्तान क्वालीफाई करे या न करे लेकिन भारत शीर्ष चार में तो बिल्कुल नहीं पहुंच पाएगा. उन्होंने 'हारना मना है' शो में कहा था. उनकी ये भविष्यवाणी सुनकर शो के एंकर तक हैरान रह गए थे.
अब आमिर अपनी पुरानी भविष्यवाणी को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. क्रिकेट फैंस ने उनकी उस टिप्पणी को याद दिलाया
भारत के जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद आमिर संबंधित ट्रोलिंग पोस्ट आने शुरु हो गए थे. इस दौरान एक एक्स यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा 'मोहम्मद आमिर का नंबर भाई' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बाबा आमिर अब कहां, जिन्हें यह भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में क्वालिफाई नहीं करेगा.'
Mohammed Amir before INDvsWI 😂#INDvsWI pic.twitter.com/tI0kvbVyI3
— ASheesh (@ashishcrack) March 1, 2026
Mohammed Amir after India qualify to semis#INDvsWI pic.twitter.com/N140rR5Rbj
— Chai_Sutta (@Chai_SuttaGuy) March 1, 2026
Ab bolke dikha Fixer Mohammed Amir 🤣pic.twitter.com/ZbXLktXGVb
— Phunsuk Wangdu (@Phunsukwangduji) March 1, 2026
बताते चलें कि 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने संजू सैमसन की करिश्माई नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत चार गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया.