आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप, अपने पति माइकल बोलस के साथ भारत की यात्रा पर आई हैं. ये इनकी निजी यात्रा है. इस दौरान टिफनी 30 मई को दुनिया के मशहूर ताजमहल देखने आईं. ये दुनिया के अजूबों में से एक है. खबरों के अनुसार, यह कपल शनिवार को आगरा पहुंचा. फिर वो राजस्थान जाएंगे.
इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें टिफनी को गर्मियों के हिसाब से हल्की-फुल्की ड्रेस पहने देखा जा सकता है. वहीं, कैजुअल लुक में दिखाई दिए. टिफनी और उनके पति दुनिया के सबसे मशहूर अजूबे की तारीफ करते नजर आए.
#WATCH | US President Donald Trump's daughter Tiffany Trump and his son-in-law, Michael Boulos, visit the Taj Mahal in Agra, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/msWlUP3EV0
— ANI (@ANI) May 30, 2026Also Read
एक रिपोर्ट के अनुसार, टिफनी एक चार्टर्ड विमान से आगरा पहुंचीं. इनकी सुरक्षा के लिए स्पेशल इंतजाम किए गए. हालांकि, अधिकारियों ने यह साफ किया है कि यह यात्रा पूरी तरह से प्राइवेट है. इस प्रोग्राम में कोई राजनीतिक बैठक या आधिकारिक प्रोग्राम शामिल नहीं है. आगरा पहुंचने से पहले टिफनी दिल्ली में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर भी गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने इस यात्रा को अक्षरधाम मंदिर की एक अविश्वसनीय यात्रा बताया.
Incredible visit to Akshardham Temple 🩵 pic.twitter.com/i4YgLJjKBP
— Tiffany Ariana Trump (@TiffanyATrump) May 29, 2026
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और एक्ट्रेस मार्ला मेपल्स की बेटी टिफनी ने 2022 में माइकल बोलस से शादी की थी. तब से, इस कपल को अक्सर फैमिली फंक्शन्स, पब्लिक प्रोग्राम्स और इंटरनेशनल प्रोग्राम्स में एक साथ देखा गया है. अब टिफनी आगरा से जैसलमेर के लिए निकल गई हैं. यहां पर भी उनके कई जगह जाने का प्लान है, जिसकी झलक समय-समय पर देखने को मिलती रहेगी.