menu-icon
India Daily

UP Weather: यूपी में मानसून का जोर कायम, इन जिलों में बरसेंगे बादल; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और 8 अगस्त को 63 जिलों में बारिश की संभावना है. मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
UP Weather: यूपी में मानसून का जोर कायम, इन जिलों में बरसेंगे बादल; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Courtesy: Chatgpt

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है. प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. नोएडा, लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने 8 अगस्त को भी प्रदेश के 63 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. वहीं मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

अन्य जिलों में क्या है स्थिति?

आज झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और चंदौली में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में सुबह से बादल छाए रहने की स्थिति बनी हुई है. इन जिलों में फिलहाल व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है.

शामली, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, महाराजगंज और कुशीनगर में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

वहीं लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया और आजमगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. 13 अगस्त तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया जा सकता है.

अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. ऐसे में मौसम में उतार चढ़ाव के बीच लोगों को तेज बारिश और आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.