menu-icon
India Daily

4 मिनट के अंदर करते थे चोरी और हो जाते थे फुर्र, चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान चोरी करने वाले गैंग का एक अभियुक्त घायल अवस्था में व एक अन्य अभियुक्त कांबिंग के दौरान गिरफ्तार हुआ है. बदमाशों ने बताया कि वो करीब 4 मिनट में ताला तोड़कर और चोरी करके हम लोग निकल जाते थे.

antima
Edited By: Antima Pal
Santosh Pathak
Reported By: Santosh Pathak
4 मिनट के अंदर करते थे चोरी और हो जाते थे फुर्र, चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Courtesy: social media

नोएडा: थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान चोरी करने वाले गैंग का एक अभियुक्त घायल अवस्था में व एक अन्य अभियुक्त कांबिंग के दौरान गिरफ्तार हुआ है. बदमाशों ने बताया कि वो करीब 4 मिनट में ताला तोड़कर और चोरी करके हम लोग निकल जाते थे.

4 मिनट के अंदर करते थे चोरी और हो जाते थे फुर्र

सेक्टर-24 पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेक्टर-56 टी पाइंट के पास हुयी मुठभेड़ में अभियुक्त 1.विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा पुत्र राजवीर सिंह निवासी पुरानी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेस-1, नई दिल्ली वर्तमान पता नया भील अकबरपुर भॉटी होटल के पास, थाना दादरी, उम्र करीब 32 वर्ष को घायल अवस्था में व अभियुक्त 2 शिवम पुत्र राजराय निवासी काकर बीटा जिला जाया (नेपाल) वर्तमान पता नया भील अकबरपुर भॉटी होटल के पास, थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 28 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि महंगे सेक्टरो को निशाना बनाते हुए घूम-फिरकर जिन घरो में ताला लगा होता है उनकी रैकी करके अवसर पाते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. 

चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदमाशों ने बताया कि वो करीब 4 मिनट में ताला तोड़कर और चोरी करके हम लोग निकल जाते थे. अभियुक्त, आस-पास स्थित दुकानो के बगल भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मोटरसाइकिल खडी कर पैदल ही सैक्टरो/घरो की रैकी करते थे. यदि किसी के द्वारा आते-जाते समय रोका टोका जाता था तो अपने आप को रेस्टोरेन्ट/ढाबे में काम करने वाले बताते हुए  निकल जाते थे.

कीमती सामान व नगदी की करते थे चोरी 

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनो बन्द पडे मकान व दुकानों की रैकी करते है तथा सोसाइटी में फ्लैट/मकान/दुकानो का ताला तोड़कर अन्दर घुसकर कीमती सामान व नगदी की चोरी करते है. चोरी की वारदातो को अंजाम देने के बाद हिस्से में जो रुपये आते थे, वह हम आपस में बांट लेते थे.

1-विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा पुत्र राजवीर सिंह निवासी पुरानी त्रिलोकपुरी, थाना मयूर विहार फेस-1, नई दिल्ली वर्तमान पता नया भील अकबरपुर भॉटी होटल के पास, थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 32 वर्ष.

2-शिवम पुत्र राजराय निवासी काकर बीटा जिला जाया (नेपाल) वर्तमान पता नया भील अकबरपुर भॉटी होटल के पास, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 28 वर्ष.