यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट का मामला सामने आया है. तकरीबन आधा दर्जन बदमाशों ने दिन दहाड़े ज्वेलरी शॉप के भीतर घुसकर हथियारों के दम पर दो बैग ज्वेलरी लूट ली हैं. हथियार ताने बदमाश दुकान में घुसे और 15 मिनट के भीतर ज्वेलरी को दो बैग में भरकर ले गए हैं. सभी ने अपने मुंब पर गमछा बांध रखा था. कुछ बदमाश हेमलेट पहने हुए थे.
लूट की बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में मचे हड़कंप के बीच पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की. दरअसल, ये घटना बुधवार को तकरीबन 12:00 बजे की है. बदमाश शहर के पॉश इलाके कोतवाली में स्थित भरतजी सर्राफ की प्रतिष्ठित दुकान पर पहुंचे थे. सिर पर हेलमेट लगाकर और मुंह लपेटकर दुकान में घुसे बदमाशों ने दुकान मालिक और वहां पर खरीदारी कर रहे ग्राहकों की कनपटी पर हथियार तान दिए.
Sultanpur, UP: Jewelry store at Chowk Clock Tower was robbed at gunpoint, with the thieves fleeing with valuables worth lakhs. Police have reviewed CCTV footage, and SP Somen Burma assured that the case will be resolved soon pic.twitter.com/4X6n4lYxkP
— IANS (@ians_india) August 28, 2024Also Read
डर मारे के सभी चुपपाच बैठे रहे. बदमाशों द्वारा दुकानदार और ग्राहकों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई. 15 मीनट कर लूटपाट मचाने के बाद बैग भरकर बदमाश वहां से फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, एसपी सोमेन बर्मा ने आश्वासन दिया है कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.
पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है. पुलिस फुटेज के आधार पर लूटपाट करके फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले को जल्द ही सुलक्षा लिया जाएगा.