menu-icon
India Daily

मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद भड़का बेटा, ईंट से कूचकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के बिजनौर में बेटे ने अपनी मां के प्रेमी की ईंट और चापड़ से हत्या कर दी. आरोपी ने मृतक को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद वारदात को अंजाम दिया. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद भड़का बेटा, ईंट से कूचकर की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Courtesy: Pinterest

बिजनौर: लखनऊ पुलिस ने बिजनौर थाना क्षेत्र की सीमा के भीतर हुई एक हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. यहां एक बेटे ने अपनी ही मां के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. मुख्य आरोपी अनिल यादव ने यह पूरा अपराध अपने एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ मिलकर किया और सबूत मिटाने के लिए चालाक तरीके भी अपनाए.

DCP अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक सूरज और आरोपी अनिल यादव की मां के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध था. घटना से लगभग दो महीने पहले आरोपी बेटे ने अपनी मां और सूरज को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. आरोपी बेटे अनिल ने सूरज को बार-बार उनके घर आने से मना किया था और चेतावनी भी दी थी लेकिन सूरज नहीं माना. इसी जिद की वजह से आखिरकार उसे अपनी जान गंवानी पड़ी.

आरोपी ने क्या बनाया प्लान?

8 मई की रात को आरोपी ने सूरज को खत्म करने का एक पुख्ता प्लान बनाया. आरोपी ने सूरज को फोन किया, उसे शराब पीने के लिए बुलाया और उसे गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक सुनसान आम के बाग में ले गया. जब सूरज पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो आरोपी ने पहले से छिपाकर रखी गई एक चापर यानी तेज धार वाला हथियार से उसके चेहरे पर हमला कर दिया. सूरज ने भागने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने ईंट और चापर से उसका सिर कुचलकर उसे मार डाला.

ACP रजनीश वर्मा ने क्या बताया?

ACP रजनीश वर्मा के अनुसार हत्या करने के तुरंत बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े धो दिए और एक शादी समारोह में शामिल हुआ ताकि किसी को उस पर कोई शक न हो. ठीक अगले दिन जब पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही थी, तब मुख्य आरोपी वहीं मौजूद रहा और पुलिस की हर हरकत पर बारीकी से नजर रखता रहा. 

पुलिस ने क्या है लिया एक्शन?

इस हत्या के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए पुलिस ने लगभग 50 CCTV फुटेज क्लिप्स की बारीकी से जांच की. आरोपी ने सूरज से उसका iPhone लूट लिया था. इस डिवाइस को ट्रैक करके पुलिस हत्यारों तक पहुंचने में कामयाब रही. पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी जो 9वीं कक्षा का छात्र है. उसको गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया है.