MahaKumbh 2025: प्रियंका गांधी ने तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर को उन्होंने अत्यंत दुखद बताया. प्रियंका गांधी ने दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की.
प्रियंका गांधी ने सरकार से अपील की है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और मृतकों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए त्वरित इंतजाम करने की मांग की, ताकि आगामी स्नान कार्यक्रम सुरक्षित रूप से संपन्न हो सकें. उन्होंने यह भी कहा कि शाही स्नान की सदियों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए उसे सफलतापूर्वक आयोजित करने की कोशिश की जाए.
तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
सरकार से…— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 29, 2025Also Read
प्रियंका गांधी ने शांति की अपील की
प्रियंका गांधी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे धैर्य और शांति से स्नान-दान की क्रियाएं संपन्न करें. उन्होंने मां गंगा से सबकी रक्षा की प्रार्थना की. इस दुखद घटना ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया है, और अब सरकार से तत्काल कदम उठाने की अपेक्षाएं अधिक हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.