menu-icon
India Daily

क्रिप्टो की झूठी स्कीम बताकर लोगों को लगाया था लाखों का चूना, अब खानी पड़ रही जेल की हवा

Noida News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का लालच देकर लोगों के पैसे लूटने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है. नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 23 अगस्त को ये आरोपी मुरादाबाद के एक व्यक्ति को चमका देकर उसका पैसा लेकर भाग गए थे. अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इनका एक दोस्त फरार चल रहा है.

santosh pathak
Edited By: Santosh Pathak
क्रिप्टो की झूठी स्कीम बताकर लोगों को लगाया था लाखों का चूना, अब खानी पड़ रही जेल की हवा
Courtesy: Social Media

Noida News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये तीनों अपराधी क्लब जाने के लिए और अपने अन्य शौक को पूरा करने के लिए लोगों को निवेश के नाम पर बेवकूफ बनाकर पैसे लेकर भाग जाते थे. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 4,50,000 रूपयें नगद कैश बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार व अवैध हथियार बरामद किया है. 

पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछाताछ करके उनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है. तीनों आरोपियों का नाम निशान्त चौहान, गौरव भाटी व सागर भाटी उर्फ सैन्की है. ये तीनों दोस्त हैं. 

इस तरह लोगों को लूटते थे ये आरोपी

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने तीनों आरोपियों के इन आरोपियों के पैसे ठगने के तरीके के बारे में बताते हुए बताया कि अभियुक्त निशान्त चौहान, गौरव भाटी व सागर भाटी उर्फ सैन्की अपने शौक को पूरा करने के लिये एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दिल्ली/एनसीआर के बाहर के युवाओं को टेलीग्राम चैनल के जरिए सस्ते दामों में क्रिप्टों करेंसी में निवेश करने का लालच देते थे. 

ये साइब ठग टेलीग्राम चैनल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने के नाम पर उनके एकाउन्ट में USDT एमाउन्ट वापस मिलने व कैश में पैसे देने से टैक्स की बचत की बात बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया करते थे. अगर कोई भी व्यक्ति इनसे संपर्क करता तो ये उससे कैश पैसा लेकर वहां से रफू चक्कर हो जाते थे. ये आरोपी इन पैसों का इस्तेमाल अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे. 

मुरादाबाद का व्यक्ति था इनका शिकारी 

आरोपी निशान्त चौहान ने पूछताछ में बताया कि 2019 में उसने ग्रेजुएट हुआ. निशांत अभियुक्त निशांत अपने दोस्तों गौरव व सागर और एक अन्य के साथ मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसा ऐठा करते थे. मुरादाबाद के एक व्यक्ति को इन्होंने अपने जाल में फंसा लिया था. क्रिप्टों करेंसी में निवेश कराने के नाम पर सस्ते दाम में USDT Amount दिलाने के नाम पर व नगद रूपये लेकर टैक्स के पैसों की बचत का लालच देकर इन्होंने उस व्यक्ति से संपर्क किया. 

एक आरोपी की तलाश है जारी

आरोपियों ने उस व्यक्ति को 23 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 48 में बुलाया. यहां पर  निशान्त द्वारा अपने दोस्त सागर की गाड़ी में गौरव व एक अन्य व्यक्ति के साथ उसे आगे छोड़ने को लेकर बैठा लिया गया. इसके बाद ये लोग उस व्यक्ति को उतारकर चमका देकर उसके पैसा लेकर वहां से भाग निकले. पुलिस ने बताया कि ये लोगो उस पैसो को आपस में बांट रहे थे. आरोपियों का एक दोस्त फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.