Crime News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली एक युवती ने प्रेम के चक्कर में अपने माता-पिता को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई थी. शादी रचाने के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहने लगी थी. प्रेमी के साथ रहते हुए लड़की प्रेग्नेंट हुई तो पहली दफा उसने अपने ससुराल वालों के दबाव में आकर अबॉर्शन करा दिया लेकिन जब लड़की दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसके प्रेमी ने अबॉर्शन कराने का दबाव बनाया लेकिन इस बार लड़की ने कहा कि वह बच्चे को जन्म देगी. लेकिन लड़का भाग खड़ा हुआ.
लड़की के प्रेमी ने कई बार उसे अबॉर्शन कराने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया. इसके बाद लड़की पुलिस थाने में तहरीर लेकर पहुंची तो पुलिस वाले उसे थाने के अंदर ही घुसने दे रहे थे. लड़की परेशान हो गई इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक के सामने रोने लगी. पुलिस अधीक्षक को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने संबंधित पुलिस थाने को फटकार लगाई और लड़की को न्याय दिलाने की बात कही.
लड़की ने हरदोई के पाली थाने के बाहर बताया कि वह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है. हरदोई के निजामपुर के सूरज से उसे प्यार हुआ था. 2 साल पहले दोनों ने मंदिर से विवाह किया था. पाली में पति के साथ वह किराए के मकान पर रहती थी. जब पहली दफा वह गर्भवती हुई तो सस-ससुर के कहने पर उसने अपने 3 माह के गर्भ को गिरा दिया.
पीड़िता का नाम प्रियंका है. उसने आगे बताया कि कुछ महीनों बाद वह फिर से प्रेग्नेंट हो गई. अभी उसके पेट में 4 महीने का बच्चा है. इस बच्चे को फिर से उसके ससुराल वाले गिराने को कह रहे हैं. लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहती. उसके ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं.
अबॉर्शन के लिए जब प्रियंका राजी नहीं हुई तो सूरज घर छोड़कर भाग गया. पत्नी इस संबंध में शिकायत के लिए पाली थाने में कई बार चक्कर लगा चुकी है लेकिन थाने में किसी ने उसकी नहीं सुनी. एक दिन थान में पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे उसी दौरान महिला भी पहुंची थी वह थाने के बाहर रो रही थी. अचानक जिला अधीक्षक की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने उससे घटना की जानकारी ली. एसपी ने पुलिसकर्मियों को इसके लिए चेतावनी भी दी.
एसपी के सामने मामला प्रकाश में आने के बाद थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. महिला को न्याय मिलेगा.