menu-icon
India Daily

चिकन लेग पीस पर रार, बारात में जमकर हो गई मार, बिरयानी में घपले पर हुआ हंगामा

Viral News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी के दौरान विवाद हो गया. यह विवाद खाने में परोसी गई बिरयानी को लेकर था. दरअसल दूल्हे पक्ष ने बिरयानी में लेग पीस ना मिलने पर जमकर तमाशा किया. तमाशा इस कदर हुआ कि वहां मौजूद मेहमान एक-दूसरे पर कुर्सियां और लात-घूंसे बरसाते नजर आए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

India Daily Live
चिकन लेग पीस पर रार, बारात में जमकर हो गई मार, बिरयानी में घपले पर हुआ हंगामा
Courtesy: Social Media

Viral News: पेट के लिए रोटी जो ना करा दे वह कम है लेकिन इसके लिए झगड़ा हो जाए और लोग मारपीट करने लगें वह भी शादी समारोह में तो यह घटना हैरान करती है. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शादी पार्टी में बिरयानी को लेकर विवाद हो गया. दूल्हे पक्ष के लोगों ने परोसी गयी बिरयानी में लेग पीस ना होने पर जमकर हंगामा काटा. यह हंगामा इस कदर बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे और मेहमानों पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दूल्हे पक्ष ने खाने में परोसी गई बिरयानी में लेग पीस को गायब देखा. इसके बाद वहां मौजूद मेहमानों के बीच लेग पीस को लेकर तकरार होने लगी. तकरार इस कदर बढ़ गई कि लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमान एक दूसरे पर कुर्सियां फेंक फेंक रहे हैं. वे एक-दूसरे पर लात घूंसे बरसाए जा रहे हैं.

 

इस घटना के से पहले दोनों परिवारों में जहां खुशी का माहौल था वह इसके बाद हिंसा में बदल गया. पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद इस वीडियो ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. 

किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत 

इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों की ओर से भी बयान आया है. पुलिस का कहना है कि झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है लेकिन उनके पास अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि घटना के बारे में यदि कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो हम उचित कार्रवाई करेंगे.