menu-icon
India Daily

Noida Yash Mittal Murder News: फिरौती के लिए दोस्त को दफनाया, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपियों को लगी गोली

Noida Yash Mittal Murder News: गजरौला के रहने वाले छात्र यश की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि तीनों के पैर में गोली लगी है.

India Daily Live
Noida Yash Mittal Murder News: फिरौती के लिए दोस्त को दफनाया, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपियों को लगी गोली

Noida Yash Mittal Murder News: गजरौला के रहने वाले छात्र यश की हत्या करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है. तीनों के कब्जे से तमंचा और कई अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है. डीसीपी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को डाढा गोल चक्कर जाने वाले रास्ते से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान तीनों के पैर में गोली लगी है. ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र की उसके ही चार दोस्तों ने गला घोंट कर हत्या कर दी.

वारदात से पहले आरोपियों ने छात्र के परिजनों को फोन कर 6 करोड़ की फिरौती मांगी थी. लेकिन फिरौती न मिलने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया. चारों आरोपी दोस्त शव को गजरौला के एक खेत मे दबा कर फरार हो गए. छात्र से बात न हो पाने पर परिवार के लोगों ने थाना दादरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. मामले की जांच कर रही पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब उसे पता चला कि छात्र की उसके ही दोस्तों ने बर्बर हत्या कर दी.

पुलिस ने तफ्तीश कर शव को बरामद कर लिया है.  इस मामले में एक आरोपी को भी अरेस्ट किया. यश अमरोहा निवासी प्रदीप मित्तल का बेटा था जो पेशे से व्यापारी हैं. उनका इकलौता बेटा यश मित्तल ग्रेटर नोएडा के बेनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था. प्रदीप मित्तल का अपने बेटे यश से पिछले तीन दिनों से संपर्क कट गया था. वहीं बेटे के मोबाइल से प्रदीप को अपहरण के मैसेज आ रहे थे. 
 

सम्बंधित खबर