Meerut Spider Man Viral Video:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर ऐतिहासिक घंटाघर पर चढ़ गया और वहां से खतरनाक स्टंट करने लगा. इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए. किसी ने उसका वीडियो बना लिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान मेरठ के अबरार नगर निवासी फराज के रूप में हुई है. वह 'स्पाइडर फराज' नाम से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है और कई ऊंची इमारतों पर स्टंट करने के लिए मशहूर हो चुका है. उसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पहले भी इस तरह के स्टंट वीडियो देखे गए हैं.
जिला मेरठ में स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर ऐतिहासिक घंटाघर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कथित स्पाइडरमैन की पहचान मेरठ के अबरार नगर निवासी फराज के रूप में हुई है।#trendingvideo #meerut#Police#UPPolice #SpiderMan #public pic.twitter.com/jCCPH3BCaG
— ᴋᴀᴘɪʟ ɢᴏᴜʀ (@GaurBulandshahr) August 24, 2025Also Read
- Flipkart सेल में धूम! आधे से भी कम दाम पर 55-इंच स्मार्ट TV, 4K डिस्प्ले और डॉल्बी साउंड के साथ
- राजस्थान में मूसलाधार बारिश से तबाही! 8 जिलों में बाढ़ जैसे हालत, 2 लोगों की मौत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
- Arjun Bijlani Divorce: क्या खत्म हो रही है अर्जुन बिजलानी की शादी? तलाक की अफवाहों को एक्टर ने ऐसे किया कंफर्म!
लेकिन इस बार फराज की ये करतूत उस पर भारी पड़ गई. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है. यह धारा ऐसे कृत्यों पर लागू होती है जो दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरे में डालते हैं.
क्षेत्राधिकारी (नगर) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस तरह के स्टंट न केवल जानलेवा हैं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों का भी अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई और इस तरह का कदम न उठाए. पुलिस का कहना है कि फराज का यह स्टंट घंटाघर जैसी ऐतिहासिक इमारत पर करना बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत है. यदि उसका संतुलन बिगड़ता तो वह खुद भी घायल हो सकता था और नीचे खड़े लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी. फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है.