menu-icon
India Daily

Mahakumbh: जीत कर भी हार गई महाकुंभ की मोनालिसा, Video में देखें सादगी से कैसे बनाया दीवाना फिर मजबूरन बंद करना पड़ा धंधा?

Mahakumbh 2025 Mona Lisa Video: माला बेचने वाली मोनालिसा का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कुछ लोग घेरकर कैमरे की तरफ तान रहे हैं.

Gyanendra Tiwari
Mahakumbh: जीत कर भी हार गई महाकुंभ की मोनालिसा, Video में देखें सादगी से कैसे बनाया दीवाना फिर मजबूरन बंद करना पड़ा धंधा?
Courtesy: Social Media

Mahakumbh 2025 Mona Lisa Video: 12 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ को 10 दिन हुए लेकिन इतने कम दिनों में कई ऐसे चेहरे इंटरनेट पर सनसनी बन गए कि उन्हें पूरा का पूरा हिंदुस्तान जानने लगा. सांस्कृति की अमूर्त धरोहर महाकुंभ में देश विदेश से लाखों करोड़ो भक्त संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं. और इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के वीडियो वायरल हुए तो वह रातों रात स्टार बन गया. इन स्टार में से एक हैं मोनालिसा. आपने नाम तो सुना ही होगा और चेहरा भी देखा होगा. मोनालिसा की सादगी ने उन्हें वायरल कर दिया. लेकिन उनकी सुंदरता के पीछे लोग इतने दीवाने हुए कि उन्हें अपना बिजनेस बंद करना पड़ा. 

मोनालिसा एक फूल बेचने वाली के रूप में चर्चित हुईं, जिनकी सुंदरता ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया. हालांकि, उनकी यह प्रसिद्धि अब एक नई वजह से चर्चा का विषय बन गई है. 

इंदौर (एमपी) से प्रयागराज (यूपी) के महाकुंभ मेले में अपने हाथ से बनी मालाएं बेचने आई मोनालिसा भोंसले अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण इंटरनेट सनसनी बन गई हैं. लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं. लेकिन अब उन्हें अपना वापस कर लौटना पड़ा. 

पहले 4 वीडियो में देखें मोनालिसा ने कैसे इंटरनेट पर मचाई सनसनी

मोनालिसा को आया गुस्सा

मोनालिसा को देखकर कई लोग उनका वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे थे. एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया कि वे मीडिया और व्लॉगर्स द्वारा लगातार घिरी हुई हैं. ये लोग उनका वीडियो बनाते हुए लगातार उनका पीछा कर रहे थे, जिससे मोनालिसा का धैर्य टूट गया. गुस्से में आकर उन्होंने एक व्लॉगर का फोन छीन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया.

मीडिया से बचने के प्रयास

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मोनालिसा ने अपने चेहरे को मास्क और हुडी से ढक लिया था, ताकि मीडिया का ध्यान उनसे हट सके. वह इस दौरान पूरी कोशिश कर रही थीं कि कोई उनका वीडियो या फोटो न ले. इस दौरान उनकी नाराजगी साफ नजर आ रही थी, क्योंकि वह निजी जीवन में मीडिया की घेराबंदी से तंग आ चुकी थीं.

फूलों की बिक्री में गिरावट और घर वापसी

महाकुंभ मेला में मोनालिसा ने पहले अपनी फूलों की दुकान लगाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती प्रसिद्धि के कारण बिक्री में गिरावट आई. पर्यटक और श्रद्धालु उनके साथ फोटो और वीडियो बनाने में ज्यादा रुचि दिखा रहे थे, लेकिन वे फूलों की खरीदारी में रुचि नहीं दिखा रहे थे. इसके बाद, यह खबर आई कि मोनालिसा को बिक्री में कमी के कारण इंदौर वापस भेज दिया गया था.

महाकुंभ मेला 2025 में मोनालिसा की वायरल कहानी ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रसिद्धि और मीडिया का ध्यान किसी के लिए भी सहज नहीं होता. मोनालिसा की नाराजगी और गुस्से ने यह भी सिद्ध कर दिया कि जब किसी की निजी जिंदगी को बार-बार सार्वजनिक किया जाता है, तो वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकता है.