menu-icon
India Daily

Video: महाकुंभ में कांटों वाले बाबा, लड़की ने की ऐसी हरकत...,यूजर्स ने लगाई लताड़

महाकुंभ में कांटों वाले बाबा खूब वायरल हो रहे हैं. उनकी पहचान काटों की सैय्या है. क्योंके कांटों पर विश्राम करते रहते हैं. अब एक लड़की ने ऐसी हरकत की जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा. 

Kamal Kumar Mishra
Video: महाकुंभ में कांटों वाले बाबा, लड़की ने की ऐसी हरकत...,यूजर्स ने लगाई लताड़
Courtesy: x

MahaKumbh 2025: कांटों वाले बाबा का अपमान करना एक लड़की को भारी पड़ता दिख रहा है. लड़की ने बाबा के पास पहुंचकर जमकर उनकी क्लास लगाने की कोशिश की. इस दौरान कांटों वाले बाबा भावुक हो गए और आंसू गिरने लगे, लेकिन लड़की पीछे नहीं हठी वह अपने जिद पर अड़ी रही. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अब लड़की की क्लास लगा रहे हैं. 

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कांटों वाले बाबा के पास पहुंचती है और कहती है कि उनको पैसों की क्या जरूरत है. वह तो भगवान के चरणों में जाना चाहते हैं. इस दौरान बाबा ने कहा कि वे यहां मिले पैसों का कृष्णजन्माष्टमी में खर्च करते हैं. साथ ही उनका परिवार है बेटा-बेटी हैं. इसपर लड़की ने बाबा को झूठा कहा और कई तरह के आरोप लगाने लगी. 

बाबा पर लड़की ने लगाए आरोप

इस दौरान लड़की ने बाबा से सारे रुपये देने को कहा, उसने कहा कि वह रुपयों को भंडारा कराएगी. कांटों वाले बाबा ने जब पैसा नहीं दिया, तो उनको कई तरह के आरोप लगाए. वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स लड़की का क्लास लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि बाबा की आंखों बेबसी साफ झलक रही है. 

लोगों ने क्या कहा?

एक यूजर्स ने कहा कि "मैंने माना कि वे कोई बाबा या साधक नहीं हैं, लेकिन कुछ तो गुण हैं उनके अंदर की कांटे पर सो सकते हैं. किसी वृद्ध का इस तरह से अपमान नहीं करना चाहिए. बाबा कोई अपराध नहीं कर रहा, कांटे पर सोया है. जो आया रुपये-दो रुपये देकर चला जाता है. इसी तरह से उनका परिवार चल रहा है, तो इसमें लड़की को क्या दिक्कत है?"