menu-icon
India Daily

UP News: पतले होने की वजह से घोड़ी नहीं चढ़ पाए दूल्हे राजा, दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

UP News: यूपी के एटा जिले में एक लड़के की शादी 13 मार्च को होनी थी लेकिन 1 दिन पहले लड़की ने होने वाले दुल्हे को पतला बताकर सात फेरे लेने से मना कर दिया. जिसके बाद लड़के पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई.

India Daily Live
UP News: पतले होने की वजह से घोड़ी नहीं चढ़ पाए दूल्हे राजा, दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

UP News: यूपी के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बारात जाने से 24 घंटे पहले पतला लड़का होने के चलते दुल्हन ने शादी करने से किया मना कर दिया. लड़की ने होने वाले पति को पतला बताकर बारात लाने से मना कर दिया. पीड़ित लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के खिलाफ थाने में दी तहरीर दी है. 

लड़की पक्ष और लड़का पक्ष दोनों की तरफ से शादी के कार्ड छप चुके थे. 13 मार्च को हाथरस जिले के मिर्जापुर गांव से बारात जानी थी. शादी के पहले बीते 11 मार्च को लगन और टीका सारी रस्म पूरी हो चुकी थी लेकिन लड़की ने शादी से ऐन वक्त पहले सात फेरे लेने से इंकार कर दिया. जिसके बाद लड़के के पिता ने लड़की पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार गलाई है. लड़के की बारात एटा जिले के कोतवाली जलेसर कस्बा के मोहल्ला सराय खानम से जानी थी.

दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता

मामले को बढ़ते देख दोनों पक्षों ने विधायक के यहां गुहार लगाई. जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया. एक-दूसरे को दिया गया सामान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से वापस कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों ने इस मामले कोई कानूनी कदम नहीं उठाने का वादा किया. जिसके बाद शादी टूट गया.