menu-icon
India Daily

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, बच्चों के सामने पति ने चाकू से पत्नी का गला रेता, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक गुप्ता ठठेरी बाजार का रहने वाला है. वह चौक इलाके में हुक्का फ्लेवर बेचने का काम करता है. उसकी पत्नी शशि गुप्ता हंडिया में ब्यूटी पार्लर चलाती है. दोनों की शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं – 10 साल का बेटा अंशु और 8 साल की बेटी लाडो.

antima
Edited By: Antima Pal
प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, बच्चों के सामने पति ने चाकू से पत्नी का गला रेता, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Courtesy: Pinterest

प्रयागराज: प्रयागराज के ठठेरी बाजार में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक पति ने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत दिया. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि यह सब उसके दो मासूम बच्चों के सामने हुआ. हमला करने के बाद पति ने घायल पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़ दिया और खुद हाथ में चाकू लेकर थाने पहुंच गया.

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात

पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक गुप्ता ठठेरी बाजार का रहने वाला है. वह चौक इलाके में हुक्का फ्लेवर बेचने का काम करता है. उसकी पत्नी शशि गुप्ता हंडिया में ब्यूटी पार्लर चलाती है. दोनों की शादी को करीब 12 साल हो चुके हैं। उनके दो बच्चे हैं – 10 साल का बेटा अंशु और 8 साल की बेटी लाडो.

बच्चों के सामने पति ने चाकू से पत्नी का गला रेता

पुलिस जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था. गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों के बीच फिर से तेज बहस शुरू हो गई. गुस्से में अभिषेक ने घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी शशि पर हमला कर दिया. उसने बच्चों के सामने ही शशि का गला रेतने की कोशिश की. महिला लहूलुहान होकर गिर गई.

खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

हमला करने के बाद अभिषेक ने पत्नी को वहां छोड़ दिया और हाथ में चाकू लेकर सीधे कोतवाली थाने पहुंच गया. थाने में उसने खुद ही पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया है. पुलिस हैरान रह गई. तुरंत टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल शशि को एसआरएन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है.

घटना की सूचना मिलते ही शशि के भाई रवि को 10 वर्षीय अंशु ने फोन करके बताया कि पापा ने मम्मी का गला रेत दिया. रवि ने तुरंत रिश्तेदार को घर भेजा, लेकिन तब तक अभिषेक थाने पहुंच चुका था.

एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि आरोपी खुद थाने आया था. उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. महिला की हालत स्थिर होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा और फिर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होगी.