Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 5 साल के बेटे ने अपनी मां की मौत का बदला पिता से ले लिया. उसने अपनी मां को इंसाफ दिलाया. दरअसल, गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मार-पीट की. इसके बाद उसने तकिए से गला दबाकर अपनी पत्नी की जान ले ली. पिता की काली करतूत 5 साल का मासूम देख रहा था. लेकिन इसकी भनक उसे नहीं लगी. पत्नो को जान से मारने के बाद उसने उसके घरवालों को कहा कि आपकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है.
5 साल का मासूम जब अपने ननिहाल पहुंचा तो उसने अपने पिता की करतूत से पर्दा उठाते हुए सारा सच बता दिया. उसने बताया कि पापा ने मम्मी की पहलो मारा फिर तकिए से गला दबा दिया. इसके बाद मृतका के भाई ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया.
मृतका का नाम रुखसार बताया जा रहा है. उसका निकाह हापुड़ जिले के रहने वाले गोंडी सलाई निवासी शाहनवाज से हुआ था. 2016 में दोनों का निकाह हुआ था. कुछ समय तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहे लेकिन कुछ साल बाद शाहनवाज का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर हो गया. जब इसकी जानकारी रुखसार को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.
रुखसार के भाई ने बताया कि जब भी उसकी बहन जीजा का विरोध करती थी तो वह उन्हें पीटा करते थे. मारपीट के संबंध में हमने उनके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज कराया था. हालांकि, बाद में समझौता हो गया था. उन्होंने हमारी बहन से भरी पंचायत में मंफी मांग ली थी.
समझौते के बाद शाहनवाज, रुखसार के साथ गाजियाबाद में रहने लगा. वह डासना के मुगल गार्डन में एक किराए का कमरा लेकर रह रहा था. समझौते के बाद भी शाहनवाज पहले की ही तरह हरकते किया करता था. इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था. 20 अगस्त की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ. शाहनवाज ने रुखसार को पहले खूब पीटा. इसके बाद उसने तकिए से गला दबाकर उसकी जान ले ली.
शाहनवाज ने रुखसार के घरवालों को फोन करके बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसकी डेड बॉडी को पिलखुआ के एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया. शाहनवाज एक बेटी और एक बेटे का पिता है. बेटे ने अपने पिता की काली करतूत देख ली थी. उसने अपने मामा को बताया कि पिता ने किस तरह से उसकी मा को मौत के घात उतारा.
5 साल के मासूम का सच सुनकर रुखसार के भाई ने शाहनवाज से पूछताछ की तो उसने सच कबूल लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. उसके खिलाफ हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.