Gorakhpur Biryani Bay: गोरखपुर के शास्त्री चौक स्थित मशहूर रेस्टोरेंट ‘बिरयानी बे’ एक बार फिर विवादों में घिर गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वेज बिरयानी में हड्डी मिली है. यह वीडियो देख लोग भड़क गए और रेस्टोरेंट पर सवाल खड़े करने लगे. लेकिन जब असली कहानी सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया.
यह मामला 31 जुलाई की रात का है. करीब 12 से 13 लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे. कुछ ने वेज आर्डर किया तो कुछ ने नॉनवेज. खाना आते ही एक युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि उसकी वेज बिरयानी में हड्डी मिली है. युवक ने इसे धर्म का अपमान बताया और कहा कि सावन के पवित्र महीने में ऐसा करना बहुत बड़ी साजिश है. इस आरोप के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.
कितने कमीने लोग हो गए हैं।
बिल न देना पड़े इसलिए गोरखपुर में रेस्टोरेंट में वेज खाने में ख़ुद से हड्डी मिला दिया। सीसीटीवी से पकड़ा गया। फुटेज नहीं होता यो सोचें रेस्टारेंट वाले की क्या हालत होती।
इन लड़कों को भावना भड़काने का यह आसान रास्ता लगा। लड़कों पर केस हो गया है। pic.twitter.com/T7Qt2djni7— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) August 3, 2025Also Read
- Yemen Boat Tragedy: यमन तट पर प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 68 प्रवासी मौत के शिकार, 74 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- अचानक जयपुर उतरा वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी का प्लेन, ATC को घुमाना पड़ा फोन; जानें क्या है मांजरा
- लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार की आवाज में सैयारा का टाइटल ट्रैक, Big B के साथ नजर आई ये एक्ट्रेस, AI वर्जन पर सोशल मीडिया में भिड़े फैंस
हालांकि, रेस्टोरेंट संचालक रविकर सिंह ने शांतिपूर्वक सभी को समझाने की कोशिश की और साफ किया कि वेज और नॉनवेज व्यंजन पूरी तरह अलग-अलग बनाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले युवक इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे बिल नहीं देना चाहते थे. जब बात नहीं बनी तो पुलिस को बुलाया गया.
इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी. पुलिस के सामने रेस्टोरेंट संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें साफ देखा गया कि एक युवक जानबूझकर नॉनवेज थाली से हड्डी उठाकर वेज खाने वाले दोस्त की प्लेट में डालता है. पूरा वीडियो वायरल हो चुका है और लोगों की आंखें खुल गई हैं.
रविकर सिंह ने कहा कि कुछ लोग रेस्टोरेंट की छवि खराब करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वे जल्द ही पुलिस में लिखित शिकायत देंगे और उन लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे, जो झूठे आरोप लगाकर उनका नाम बदनाम कर रहे हैं.