menu-icon
India Daily

एएन-32 विमान दुर्घटना में देश के 5 जवान शहीद, सीएम योगी ने जताया शोक

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में देश के 5 जवान शहीद हो गए. इस दुखद घटना ने पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचाया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. 

antima
Edited By: Antima Pal
एएन-32 विमान दुर्घटना में देश के 5 जवान शहीद, सीएम योगी ने जताया शोक
Courtesy: X

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में देश के 5 जवान शहीद हो गए. इस दुखद घटना ने पूरे देश को गहरा सदमा पहुंचाया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. 

एएन-32 विमान दुर्घटना में देश के 5 जवान शहीद

उन्होंने कहा- 'असम में एएन-32 दुर्घटना में बहादुर एयर वारियर्स के निधन से मैं गहरा दुखी हूं. मां भारती की सेवा में उनके अटूट समर्पण और निस्वार्थ बलिदान को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा.' सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा- 'शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.'

भारतीय वायुसेना ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए आधिकारिक बयान जारी किया. वायुसेना ने बताया कि जोरहाट, असम में हुए इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए. 

शहीदों के नाम:- 

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
  
फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
  
सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
  
अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत
  
अग्निवीरवायु दानिश आलम

वायुसेना ने कहा- 'हम अपने इन पांच सैनिकों को खोकर बेहद दुखी हैं. उन्होंने कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान दिया है.' वायुसेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी होने का आश्वासन दिया. यह दुर्घटना असम के जोरहाट एयरबेस के पास हुई. 

एएन-32 भारतीय वायुसेना का विश्वसनीय ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसका इस्तेमाल सामान ढोने, सैनिकों को ले जाने और आपातकालीन स्थितियों में किया जाता है. वायुसेना की टीम हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर चुकी है. देश के विभिन्न राज्यों से लगातार शोक संदेश आ रहे हैं. राजनीतिक नेताओं, रक्षा विशेषज्ञों और आम नागरिकों ने इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है.