menu-icon
India Daily

गोरखपुर में विकास की नई लहर, सीएम योगी ने किया 319 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की प्रक्रिया अब तेज गति से आगे बढ़ रही है. यही 'नए उत्तर प्रदेश' की असली पहचान बन गई है. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन भूमि गोरखपुर में सीएम योगी ने शनिवार को 295 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

antima
Edited By: Antima Pal
गोरखपुर में विकास की नई लहर, सीएम योगी ने किया 319 परियोजनाओं का लोकार्पण
Courtesy: X

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की प्रक्रिया अब तेज गति से आगे बढ़ रही है. यही 'नए उत्तर प्रदेश' की असली पहचान बन गई है. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन भूमि गोरखपुर में सीएम योगी ने शनिवार को 295 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. जनपदवासियों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब युवाओं को अपने जिले में ही अच्छी नौकरियां और रोजगार के मौके मिल रहे हैं.

गोरखपुर में विकास की नई लहर

सीएम योगी ने बताया कि इन नई परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं. इनसे गोरखपुर के विकास को नई गति मिलेगी. स्थानीय लोगों का जीवन आसान बनेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. 

कार्यक्रम में शामिल एक ब्लैक पॉटरी कारीगर ने खुशी जताते हुए कहा- 'जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा और एनडीए सरकार आई है, तब से हमारा कारोबार कई गुना बढ़ गया है. पहले हम संघर्ष करते थे, लेकिन अब देश और विदेश में हमारी काली मिट्टी की कला की अच्छी मांग है.' 

उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा भारत 'नए भारत' के रूप में दुनिया में अपना लोहा मनवा रहा है. सरकार की योजनाओं से छोटे-छोटे कारीगरों, दस्तकारों और युवाओं को सीधा फायदा पहुंच रहा है. सीएम योगी ने इस अवसर पर जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य हर जिले को आत्मनिर्भर बनाना है. गोरखपुर को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है क्योंकि यह गोरखनाथ जी की तपोभूमि है. यहां पर्यटन, उद्योग और कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े काम चल रहे हैं.