मोदीनगर: गाजियाबाद के मोदीनगर से एक दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां गोविंदपुरी बाजार में सराफा व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके दृश्य विचलित करने वाले है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि मोदीनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी बाजार में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सर्राफा व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृत व्यापारी का नाम गिरधारी लाल था. सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक युवक दुकान में घुसा. आरोपी युवक ने गिरधारी लाल के चेहरे पर मिर्ची फेंकी और तेज धार वाले हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. भीषण हमले से लहूलुहान हुए गिरधारी लाल नीचे गिर पड़े. गिरधारी लाल के बेटे ने पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया.
#Ghaziabad के मोदीनगर में हुए सराफा व्यापारी की हत्या का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने है, हमलावर ने घाटे ही मिर्च पाउडर डाला है और ताबड़तोड़ चाकू से हमला बोला दिया भागने के दौरान उसे पड़ोस में रहने वाले शख्स ने पीछे से पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की गई। और फिर वो पकड़ा गया।… https://t.co/5cMdS7mf9u pic.twitter.com/zAprY6rSYv
— Lokesh Rai (@lokeshRlive) December 4, 2025Also Read
- जैश ए मोहम्मद की महिला विंग में 5,000 महिलाएं हुई भर्ती, मसूद अजहर की भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, खुद कबूला गुनाह!
- '10,000 की जगह 30.000 क्यों नहीं...', SIR के बीच BLO की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, राज्य सरकारों को लगाई फटकार
- संजय कपूर की संपत्ति विवाद में पत्नी प्रिया ने किया पलटवार, सास पर लगाया ₹21 लाख मासिक भत्ते का आरोप!
चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुचे. उन्होंने आरोपी को घेर लिया. आरोपी ने भागने के लिए हवा में फायरिंग की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा. बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. गिरधारी लाल को तुरंत पास के जीवन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उनकी मौत की खबर जैसे ही इलाके में फैली, पूरे गोविंदपुरी बाजार में दहशत और गुस्सा फैल गया. व्यापारियों ने तुरंत अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी और सड़क पर धरने पर बैठ गए. घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी खुद घटनास्थल पर आए. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और गुस्साए व्यापारियों से बात की. उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी.
व्यापारी नेता संदीप भूटानी ने बताया कि सुबह दुकान खोलने आए थे, तभी यह दिल दहला देने वाली घटना हुई. एक युवक हाथ में तमंचा लिए भागता दिखा. लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी, लेकिन फिर भी भीड़ ने हिम्मत दिखाई और उसे दबोच लिया.
इस घटना से क्षेत्र के व्यापारी बेहद नाराज हैं. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो पूरा मोदीनगर बंद कर दिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि हालात बेकाबू न हों. दिनदहाड़े इतनी दुस्साहसिक वारदात ने आम लोगों के दिलों में भी डर पैदा कर दिया है.