menu-icon
India Daily

आधी रात को प्रेमी संग बंद कमरे में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति को हुई भनक तो लाठी-डंडो से कर दी पिटाई

बिलौचपुरा गांव में शनिवार देर रात एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. गुस्से में आगबबूला हुए पति और उसके भाइयों ने दोनों की डंडों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की.

garima
Edited By: Garima Singh
आधी रात को प्रेमी संग बंद कमरे में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति को हुई भनक तो लाठी-डंडो से कर दी पिटाई
Courtesy: x

Husband Beat Wife And Her Lover: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों की नींद उड़ा के रख दी है. थाना सिंघवाली अहीर इलाके के बिलौचपुरा गांव में शनिवार देर रात एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. गुस्से में आगबबूला हुए पति और उसके भाइयों ने दोनों की डंडों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की. इस घटना की कुछ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं.  

ये सनसनीखेज घटना बिलौचपुरा गांव में उस समय घटी, जब पूरा गांव गहरी नींद में डूबा हुआ था. जानकारी के मुताबिक, एक युवक का अपनी पड़ोसन के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था. पति की गैरहाजिरी में दोनों अक्सर छिपकर मिला करते थे. शनिवार रात को भी प्रेमी दबे पांव महिला के घर पहुंचा और उसके कमरे में घुस गया. उस समय महिला का परिवार छत पर सो रहा था. अचानक कमरे से कुछ आहट सुनाई दी, जिसने परिजनों को शक के घेरे में ला दिया.

इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

चोर समझकर शुरू हुई तलाश, फिर उड़े होश

शुरुआत में परिजनों को लगा कि घर में कोई चोर घुस आया है. इस शक के चलते उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू की. जब महिला के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो सामने का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. कमरे में महिला और उसका प्रेमी अर्धनग्न अवस्था में थे. यह देखते ही पति और उसके भाई बेकाबू हो गए. उन्होंने दरवाजा बंद कर दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी. प्रेमी की इतनी बुरी तरह पिटाई हुई कि उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा. पिटाई के दौरान महिला अपने प्रेमी को बचाने के लिए बार-बार गिड़गिड़ाती रही, लेकिन गुस्साए परिजनों पर उसकी गुहार का कोई असर नहीं हुआ. 

पुलिस ने दर्ज किया ‘चोर’ का मामला

पिटाई के बाद घायल प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. परिजनों ने उसे ‘चोर’ बताकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने इस मामले को और भी तूल दे दिया है.