फिरोजाबाद: शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई. वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट डबल-डेकर बस अचानक एक दूसरे व्हीकल से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में तुरंत आग लग गई.
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे. लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर के मामले में, शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल के डॉ. पीयूष गंगवार ने कहा, "बस का एक्सीडेंट हुआ है... हमारे पास कुल 15 मरीज आए हैं... अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है..."
#WATCH | Firozabad, UP: On a bus collided with a truck on the Lucknow Expressway, Dr Piyush Gangwar from Shikohabad Government Hospital says, "There was a bus accident... A total of 15 patients have come to us... There is no information about any casualties yet..." (21.05) pic.twitter.com/vcbZZre7I4
— ANI (@ANI) May 22, 2026Also Read
इस घटना में बस ड्राइवर और कंडक्टर की जान चली गई. करीब 20 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोग और वहां से जो लोग गुजर रहे थे उन्होंने हादसा देखकर लोगों को बचाने में मदद की. इन लोगों ने बस के पीछे की खिड़की का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की. इसके तुरंत बाद, पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन टीमें भी वहां पहुंच गईं.
लोगों को बचाने के लिए दमकलकर्मियों ने तेजी से काम किया और आग बुझाई. बता दें कि 5 लोगों को इलाज के लिए फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जबकि 15 अन्य को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
फिरोजाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने हादसे और उसमें हुई मौतों की जानकारी की पुष्टि की है. हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लग गया, लेकिन अधिकारियों ने सड़क को साफ करके ट्रैफिक की आवाजाही को फिर से सामान्य कर दिया. हादसे की वजह की जांच की जा रही है.