menu-icon
India Daily

स्टेशन पर मां के बगल में सो रही 9 महीने की बच्ची, उठा ले गया 'शैतान', इमारत की झाड़ियों में मिली घायल

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात आगरा फोर्ट स्टेशन से नौ महीने की एक बच्ची लापता हो गई. बच्ची अपनी मां के साथ प्लेटफॉर्म पर सो रही थी. जब मां की नींद खुली तो बच्ची गायब थी.

princy
Edited By: Princy Sharma
स्टेशन पर मां के बगल में सो रही 9 महीने की बच्ची, उठा ले गया 'शैतान', इमारत की झाड़ियों में मिली घायल
Courtesy: Pinterest

Agra Man Kidnapped Girl: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात आगरा फोर्ट स्टेशन से नौ महीने की एक बच्ची लापता हो गई. बच्ची अपनी मां के साथ प्लेटफॉर्म पर सो रही थी. जब मां की नींद खुली तो बच्ची गायब थी. मां ने GRP से संपर्क किया और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया. तलाश के बाद, बच्ची सुबह छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास एक जर्जर इमारत की झाड़ियों में घायल अवस्था में मिली.

पुलिस ने बच्ची को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने बताया कि हाथरस जिले के सादाबाद की एक महिला ने शुक्रवार रात डेढ़ बजे आगरा फोर्ट जीआरपी में अपनी नौ महीने की बेटी के लापता होने की शिकायत की. बच्ची उसके साथ सो रही थी. जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. इसके तुरंत बाद, एक युवक बच्ची को प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया.

युवक के खिलाफ मामला दर्ज

आरपी ने बच्ची की तलाश शुरू की और सुबह छह बजे उसे एक जर्जर इमारत में पाया. वह गंभीर रूप से घायल थी. पुलिस ने बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल, फिर महिला जिला अस्पताल और अंत में एसएन अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है. जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

महिला की मानसिक हालत खराब

रेलवे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सादाबाद निवासी महिला 28 सितंबर से अपनी बेटी के साथ घर से लापता थी. महिला के पति ने थाने में महिला और उसके बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पति से हुई बातचीत के आधार पर जीआरपी का कहना है कि महिला पहले भी कई बार बिना किसी को बताए घर से निकल चुकी है. करीब डेढ़ साल पहले वह अपने तीन साल के बेटे के साथ आगरा आई थी. इसी दौरान आगरा फोर्ट स्टेशन से उसका बच्चा लापता हो गया था. उस समय जीआरपी ने बच्चे को भी ढूंढ निकाला था.