Sonbhadra tanker overturned: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 15 अगस्त को चौकाने वाली खबर सामने आई. यहां चोपन थाना इलाके के मारकुंडी घाटी में एक डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस हादसे में 20,000 लीटर से अधिक डीजल सड़क पर फैल गया. घटना की सुचना आस-पास के इलाके में आग की तरह फैली. जैसे ही लोगोंको इसकी जानकारी हुई बाल्टी - कंटेनर लेकर हादसे वाली जगह पर दौड़ पड़ें.
गांवों के जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन मदद के लिए नहीं, बल्कि सड़क पर बिखरे डीजल को लूटने के लिए. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ग्रामीण बोतलों, बाल्टियों और अन्य कंटेनरों में डीजल भरने के लिए आपस में होड़ करते नजर आए. ये नजारा न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई आगजनी नहीं हुई, क्योंकि डीजल बेहद ज्वलनशील है और एक छोटी सी चिंगारी भी भयंकर तबाही मचा सकती थी.
उत्तर प्रदेश : जिला सोनभद्र में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। 20 हजार लीटर डीजल सड़क पर बह गया। आसपास के गांववाले बाल्टी–डब्बों में डीजल भरकर ले गए। pic.twitter.com/DnxqCXN8wH
— Anurag Verma ( PATEL ) (@AnuragVerma_SP) August 15, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर की. एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर लोगों को मुफ्त में जहर भी मिल जाए तो वे उसे छोड़ते नहीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह किसी न किसी दिन काम आएगा." एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह खतरे से बिल्कुल खाली नहीं है, ट्रक पलट गया है, और कोई भी चिंगारी भड़क सकती है. किसी को आपदा में इस हद तक अवसर नहीं तलाशना चाहिए कि वह खुद को नुकसान पहुंचा दे." एक तीसरे यूजर ने चेतावनी देते हुए कहा, "यह ख़तरनाक हो सकता है; यह ज्वलनशील पदार्थ है और अगर कहीं से एक छोटी सी चिंगारी भी आ जाए तो आग लग सकती है. लोगों को इससे दूर रहना चाहिए. थोड़े से लालच के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए."