menu-icon
India Daily

श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर पंजाब में 18 जून को सार्वजनिक छुट्टी, भगवंत मान सरकार का ऐलान

पंजाब में 18 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित. भगवंत मान सरकार ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और संस्थान बंद रखने के आदेश दिए.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर पंजाब में 18 जून को सार्वजनिक छुट्टी, भगवंत मान सरकार का ऐलान
Courtesy: ANI

Sarkari Chutti Punjab: पंजाब में 18 जून सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली पंजाब सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए गुरुवार 18 जून को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया है. इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी इकाइयां पूरी तरह बंद रहेंगी.

18 जून को पंजाब में क्यों है सरकारी छुट्टी

पंजाब में प्रत्येक वर्ष श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया था. उनका यह बलिदान सिख इतिहास में सबसे पवित्र और प्रेरणादायक घटनाओं में से एक माना जाता है. इसी पावन स्मृति में पंजाब सरकार हर वर्ष इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है.

इन सभी संस्थानों में रहेगा अवकाश

भगवंत मान सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 18 जून को निम्नलिखित सभी संस्थान बंद रहेंगे;

  • सभी सरकारी कार्यालय
  • सरकारी बोर्ड और निगम
  • सरकारी एवं सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान
  • अन्य सरकारी इकाइयां और विभाग

उल्लेखनीय है कि पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पहले से ही चल रही हैं. ऐसे में यह अवकाश मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों और दफ्तरों पर लागू होगा.

सीएम भगवंत मान का श्रद्धांजलि संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब सरकार की ओर से यह अवकाश घोषित कर श्री गुरु अर्जुन देव जी के महान बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई है. पंजाब में इस दिन गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए जाते हैं और लंगर की सेवा होती है. 

कर्मचारियों के लिए राहत, श्रद्धालुओं के लिए अवसर

पंजाब में सार्वजनिक अवकाश की यह घोषणा सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है. साथ ही यह दिन श्रद्धालुओं को गुरुजी की यादों में डूबने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर देता है. पंजाब के विभिन्न शहरों में इस दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब सहित अन्य प्रमुख गुरुद्वारों में विशेष आयोजन होते हैं जिनमें बड़ी संख्या में संगत शामिल होती है