फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा में रविवार को हुआ छात्र प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रदर्शन के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं. एक पुलिस वाहन को भी आग के हवाले किए जाने की खबर है. घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए DGP गौरव यादव को विश्वविद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और जांच करने के निर्देश दिए.
सोमवार को DGP गौरव यादव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. DGP ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH | Lovely Professional University (LPU) matter | Phagwara, Punjab: Heavy Police deployment at Lovely Professional University (LPU) following the protest by students that turned violent yesterday. Punjab DGP Gaurav Yadav has also reached here. pic.twitter.com/SZwNxTwXUk
— ANI (@ANI) September 28, 2026Also Read
पुलिस कार्रवाई को लेकर छात्रों की शिकायतों पर भी ध्यान देने की बात कही गई है. DGP के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बात सुनी जाएगी. इसके बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट का पक्ष भी लिया जाएगा. रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हुआ था. पुलिस के मुताबिक, सड़क जाम और पथराव के बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी. अलग-अलग रिपोर्टों में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर अलग दावे सामने आए हैं.
LPU में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत सोशल मीडिया पर सामने आए एक असत्यापित यौन उत्पीड़न के दावे के बाद हुई थी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे दावों को गलत और अफवाह बताया है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए FIR दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) भी बनाई है. हिंसा के बाद LPU ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं भी अगले आदेश तक टाल दी गई हैं.