menu-icon
India Daily

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क पर चला हंटर; 13 पिस्तौल और हेरोइन के साथ पकड़े गए 5 तस्कर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में नशा और अवैध हथियार तस्करी के तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 13 पिस्तौल, 3.267 किलो हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क पर चला हंटर; 13 पिस्तौल और हेरोइन के साथ पकड़े गए 5 तस्कर
Courtesy: Pinterest

अमृतसर पुलिस ने नशे के बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है. इस एक्शन से शहर में सक्रिय नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क की परतें खोलकर रख दी हैं. अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश किया, जो लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में शामिल थे. इस ऑपरेशन में पुलिस ने पांच आरोपितों को धर दबोचा.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से भारी मात्रा में हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया है, जिसने इलाके में तस्करी के बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपितों का जुड़ाव सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार कहीं और भी जुड़े हो सकते हैं.

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपितों के पास से 13 पिस्तौल, 3.267 किलोग्राम हेरोइन और 22 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं. इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और नशीला पदार्थ बरामद होने से यह साफ हो गया है कि आरोपित लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोपितों के अवैध हथियारों और नशे की सप्लाई में सीधे तौर पर शामिल होने की पुष्टि हुई है.

दो थानों में दर्ज हुई अलग-अलग FIR

इस पूरे मामले में पुलिस ने थाना डी-डिवीजन और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं. दोनों थानों की पुलिस अब मिलकर इस नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस टीमें आरोपितों से पूछताछ कर नेटवर्क की पूरी कड़ी को समझने में जुटी हैं.

पिछली और आगे की कड़ियों की तलाश जारी

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में आरोपितों से पहले और बाद में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. जांच एजेंसियां उन तमाम लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं, जो इस अवैध कारोबार में किसी न किसी रूप में मदद कर रहे थे. पुलिस का मकसद पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

विदेशी हैंडलरों से जुड़ाव की भी हो रही जांच

जांच का सबसे अहम पहलू यह है कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों का किसी विदेशी हैंडलर से संपर्क था या नहीं. साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि बरामद हथियार और हेरोइन कहां से लाई गई थी और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. पुलिस का कहना है कि इस दिशा में जांच जल्द ही अहम खुलासे कर सकती है.