फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं. बता दें कि मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं. बता दें कि हादसा गांव थेह कलंदर के पास हुआ. कार में 16 लोग सवार थे और सभी एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग गांव तिवाना कलां के रहने वाले थे. वे अपने रिश्तेदार के यहां गांव करणी खेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे. घर लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.
#WATCH | Fazilka, Punjab: Five people, including three minors, were killed and 11 others injured after a pickup truck met with an accident near Kalandar on the Firozpur-Fazilka highway. Further investigation underway. https://t.co/ZnpCAdp6r8
— ANI (@ANI) November 15, 2026Also Read
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने क्षतिग्रस्त कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया. इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया.
जलालाबाद के विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज ने कहा, "यह मामला जलालाबाद के हमारे गांव का है. वहां से एक बारात फाजिल्का के करनी खेड़ा आई थी. लौटते समय टोल प्लाजा के पास एक हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. दो से चार अन्य लोगों को फरीदकोट रेफर किया गया है; बाकी लोगों की हालत स्थिर है... मेरे निर्वाचन क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. हम यहां मौजूद हैं, डॉक्टरों की पूरी टीम काम कर रही है और सरकार हर संभव मदद दे रही है."
#WATCH | Fazilka, Punjab: Jalalabad MLA Jagdeep Singh Goldy Kamboj said, "This is from our village in Jalalabad. A wedding procession from there had come to Karni Khera in Fazilka. While they were returning, an incident occurred near the toll plaza, resulting in five deaths. Two to four other members have been referred to Faridkot; the rest are in stable condition... A major tragedy has occurred in my constituency. We are present here, and a full team of doctors is working; the govt is providing all necessary support. While those who have passed away cannot return, we stand firmly with their families... It appears the accident happened at a crossing, though the exact details are not yet clear..." (15.11)
— ANI (@ANI) November 15, 2026
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देसो बाई, सचिन, जौन, मनप्रीत और गुरलीन कौर के रूप में हुई है. सरकारी अस्पताल के मेडिकल अधिकारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है.